Uncategorized

बांग्लादेश हिंसा में अब तक 17 मरे

ढाका : बांग्लादेश में विपक्ष द्वारा नए सिरे से चुनाव कराने की मांग को लेकर आहूत अनिश्चितकालीन नाकेबंदी में बुधवार को चार और लोगों की मौत हो गई। नाकेबंदी के दौरान विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, मारे गए चार लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। इन्हें रंगपुर जिले के मिठापुकुर में जिंदा जला दिया गया।

40 यात्रियों से भरी एक बस में विपक्षी कार्यकर्ताओं ने आग लगा दी थी, जिसमें इन चार यात्रियों की जलकर मौत हो गई।

प्रदर्शनकारियों द्वारा मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर वाहनों में आग लगा दी गई थी, जिसमें दो लोग मारे गए थे।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और जमात-ए-इस्लामी ने नए सिरे से चुनाव की मांग करते हुए नाकेबंदी का आह्वान किया था। आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button