Uncategorized

बहनों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को बांधी राखी

NEWSWING JAMSHEDPUR, 7 AUGUST: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सावन की अंतिम सोमवारी पर जमशेदपुर के भालूबासा स्थित शीतला मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

भगवान की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री अपने आवास पर गये. जहां उनकी बहनों ने उन्हें राखियां बांधी. घर पर उनके साथ भाई मूलचंद साहू भी उपस्थित थे. उन्होंने भी बहनों से राखी बंधवायी और आशीर्वाद लिया. बहनों ने दोनों भाईयों को मिठाइयां भी खिलायीं.

आज रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को भी रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा की बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button