Uncategorized

बवाना उपचुनाव: आम आदमी पार्टी की जीत

News Wing

New Delhi, 28 August: दिल्ली के बवाना विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार राम चंद्र ने भाजपा के उम्मीदवार वेद प्रकाश को 24,000 वोटों से हरा दिया.

निर्वाचन आयोग अधिकारी ने बताया कि मतगणना के आखिरी दौर के बाद आप उम्मीदवार राम चंद्र को 59,866 वोट मिले, जबकि भाजपा के वेद प्रकाश को 35,834 वोट मिले. वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार को 31,919 वोट मिले.

आम आदमी पार्टी के विधायक वेद प्रकाश इस सीट से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button