Uncategorized

बरेली में मिट्टी के ढेर में दबी दो लड़कियां, मौत

Bareilly : जिले के बहेड़ी थाना के गांव रतनगढ़ में तालाब से मिट्टी खोद रही दो लड़कियों की मिट्टी के ढेर में दबने से मौत हो गई. उप जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि मृत लड़कियों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया.

इसे भी पढ़ें- देश में ‘निपाह’ वायरस ने दी दस्तकः केरल में 10 लोगों की मौत, जानें क्या है लक्षण व बचाव

क्या है पूरी घटना

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रतनगढ़ गांव के बाहर तालाब में रतनगढ़ और पड़ोस के गांव फैजगंज की महिलाएं घरेलू काम के लिए मिट्टी खोद रही थीं. मिट्टी खोदते खोदते रतनगढ़ की 17 वर्षीय सीमा देवी और फैजगंज की 8 वर्षीय ज्योति के ऊपर अचानक से मिट्टी का ढेर गिर गया. मिट्टी का ढेर गिरने से वहां महिलाओ में चीख पुकार मच गई और वे मदद को गांव में दौड़ी. जिसके बाद दोनों गांवों के ग्रामीण फावड़े लेकर मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर दोनों लड़कियों को बेहोशी की अवस्था में बाहर निकाला. दोनों को बहेड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button