Uncategorized

बदलते मौसम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, रिम्स ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या 

Ranchi : राजेन्द्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है. बदलते मौसम की मार ने लोगों को हलकान कर दिया है.  दिन की शुरूआत तीखी धूप से होती है और दिन चढ़ते ही मौसम बदल जाता है. ऐसे में वायरल बीमारी से ग्रसित मरीज रिम्स ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे है.

बदलते मौसम में बरते सावधानी

मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जेके मित्रा ने कहा कि बदलते मौसम के कारण आउटडोर में मरीजों की संख्या बढ़ी है. हाल के दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है. आउटडोर में आने वाले मरीजों में ब्लड प्रेशर, बुखार, सर्दी, खांसी, शरीर में दर्द, जॉन्डिस और टाइफाइड की समस्या से ग्रसित मरीज ज्यादा आ रहे है. गर्मी के मौसम में बरसात, ओला व्रिष्टि और बिजली गर्जन हो रहे हैं. आसमानी बिजली से झुलसे लोग भी रिम्स में आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक काम ना रहे अनावश्यक रुप से बाहर ना निकले. मेघ गर्जन के समय पेड़ के नीचे और खुले स्थानों पर खड़ा ना हो अन्यथा बिजली गर्जन के लोग शिकार हो सकते हैं. डॉ मित्रा ने कहा कि प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ की संख्या में मरीज रिम्स के ओपीडी में आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्रः पांचवीं की किताबों में चाचा चौधरी पढ़ायेंगे ‘मोदी पाठ’, शिक्षा को प्रमोशनल टूल बनाने पर भड़का विपक्ष

फलों को अच्छे से धो कर खाएं

डॉ जेके मित्रा ने कहा कि रमजान का महीना है. इसमें लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है. रोजा रखने वाले लोग फल के सेवन से पहले अच्छे से धो कर खाएं. साथ ही उन्होंने ज्यादा तेल-मसले से बने खाद्य पदार्थों के सेवन करने से बचने का सलाह दिया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button