
Mumbai: बॉलीवुड का अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की लंबाई अधिक है. यह बात सभी जानते हैं. लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि दीपिका और कैटरीना की लंबाई की वजह से फिल्मकारों व साथ करने वाले एक्टरों को परेशानी होती है. इन सबके बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक ट्वीट रविवार को चर्चा में रही. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर अपना रिज्यूम डाला है. साथ ही लिखा है कि दोनों अभिनेत्रियोंं के साथ मुख्य भूमिका में काम करने के लिए वह अपना रिज्यूम सोशल मीडिया पर साझा कर रहें हैं.
इसे भी पढ़ेंः एकता कपूर ने कास्टिंग काउच पर दिया बड़ा बयान, कहा- काम पाने के लिए एक्टर्स भी बनाते हैं प्रोड्यूसर्स से संबंध
रिज्यूम शेयर कर किया ट्वीट
अमिताभ बच्चन अपने हास्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं और उनकी लंबाई भी बॉलीवुड के बाकी एक्टरों से ज्यादा है. 75 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर एक खबर की कटिंग के साथ अपना रिज्यूम साझा किया है. अपने ट्वीट के साथ उन्होंने जिस खबर को साझा किया है उसमें बताया गया है कि फिल्मकारों को दीपिका और कैटरीना को शाहिद और आमिर के साथ काम कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था.
इसे भी पढ़ेंः शिल्पा शिंदे ने वापस लिया निर्माता पर लगाया हुआ यौन शोषण का केस
जन्मस्थान, भाषा की जानकारी, उम्र व कैरियर की दी जानकारी
रिज्यूम में बच्चन ने अपना जन्मस्थान, भाषाओं की जानकारी, उम्र, कैरियर आदि के बारे में जानकारी दी है. अमिताभ बच्चन ने दीपिका के साथ ‘पीकू’ फिल्म में काम किया है. जबकि वर्ष 2003 में आई ‘बूम’ फिल्म में उन्होंने कैटरीना के साथ काम किया था. इसके अलावा वह आगामी ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तां’ में कैटरीना के साथ पर्दे पर नजर आएंगे. इस फिल्म में आमिर खान भी हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




