Uncategorized

बड़े आंदोलन का ऐलान कर सकते हैं बाबा रामदेव

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव के आंदोलन का आज दूसरा दिन है. इस बार रामदेव ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है. उन्होंने गुरुवार को केवेल तीन दिन के आंदोलन की रूपरेखा बताई, लेकिन खबर के मुताबिक उन्होंने अपने पूरे आंदोलन की रूपरेखा पहले से तैयार कर ली है और अपनी मांग नहीं माने जाने पर वो 15 अगस्त को सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन का ऐलान कर सकते हैं.

बाबा रामदेव ने गुरुवार को कहा था, ‘हम तीन दिन तक अनशन पर बैठेंगे. तीन दिन बाद क्याे होगा 12 तारीख को बता दिया जाएगा.’ बाबा रामदेव अपने आंदोलन की पूरी रणनीति का खुलासा करने से बच रहे हैं, लेकिन एबीपी न्यूज को रामदेव के करीबियों से मिली खबर के मुताबिक उन्होंने अपने पूरे आंदोलन की रुपरेखा पहले से तैयार कर ली है.

सूत्रों के मुताबिक बाबा के रणनीतिकार लगातार सरकार के संपर्क में हैं. खुद रामदेव ने अपने मंच से सरकार की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाकर अपने इरादे जता दिए हैं. बाबा रामदेव के मुताबिक, ‘बाबा के मंच पर सोनिया गांधी और राहुल का स्वादगत है.’

रामदेव के करीबी सूत्रों के मुताबिक अगर 11 तक सरकार बाबा रामदेव की मांगों पर गौर नहीं करती है तो वो तीन दिन तक अपने अनशन को और आगे बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं. इस दौरान वो थोड़ा तुम झुको थोड़ा हम झुकते हैं कि पॉलिसी पर काम करने के मूड में हैं. बाबा रामदेव ने गुरुवार को कहा था, ‘ज्या दा जिद सही नहीं है. जो मैं कह रहा हूं वही हो ऐसा नहीं कहना चाहिए. 99 प्रतिशत लोकपाल भी चलेगा.’

खबर के मुताबिक अगर 14 अगस्त तक सरकार से को ठोस पहल नहीं होती है तो 15 को बाबा रामदेव सरकार के खिलाफ हल्लाबोल का ऐलान कर सकते हैं. रामदेव के करीबियों से मिली खबर के मुताबिक 15 अगस्त को जिस वक्त प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहरा रहे होंगे उसी वक्त बाबा रामदेव देश से दूसरे स्वतंत्रता संग्राम में कूदने की अपील कर सकते हैं.

खबर है कि बाबा रामदेव टीम अन्ना के कुछ अहम सदस्यों को अपने साथ जोड़ने की फिराक में हैं ताकि उनके आंदोलन को और धार मिल सके. किरन बेदी की तरफ से तो उन्हें मनमाफिक संदेश भी मिल गया है. किरन बेदी ने ट्वीट किया है, ‘मेरी आस्था किसी व्यक्ति में नहीं बल्कि मुद्दे में हैं, बाबा रामदेव कोई बाहरी व्यक्ति नहीं हैं, हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि वो इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संस्थापक सदस्य हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button