Uncategorized

बच्ची से दुष्कर्म पर सामाजिक संगठनों में उबाल, कहा- आरोपियों को बचाने में लगी पुलिस

News Wing

Ranchi, 09 October: चतरा के गिद्दौर में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का विरोध जारी है. राजनीतिक दल और समाजिक संगठान आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. सोमवार को इस कड़ी में अंजुमन मोसाफिरखाना में मनाव सेवा अधिकार समिति के तत्वाधान में समाजिक संगठनों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. समिति के अध्यक्ष शकील हबीबी ने कहा कि सरकार और प्रशासन दोषियों 24 घंटे के अंदर करे. उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए. उन्होंने पुलिस पर दोषियों को बचाने का भी आरोप लगाया.

यह भी पढ़ेंः दुष्कर्म पीड़िता से मिलने रिम्स पहुंचीं अन्नपूर्णा देवी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई

प्रेस कांफ्रेंस को झाविमो महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष शोभा यादवा ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म दुर्लभ से दुर्लभ अपराध की श्रेणी में आता. इसके दोषियों को 376 धारा के अंतर्गत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. शोभा यादव ने इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की.

यह भी पढ़ेंः रांचीः बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में सामाजिक संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च

14 को निकाला जायेगा कैंडल मार्च

बैठक में तय पाया कि बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में 14 अक्टूबर को रांची युनिवर्सिटी से फिरायालाल चौक तक कैंडल मार्च निकाला जायेगा. प्रेस कांफ्रेस में विभिन्न संगठनों से संध्या पांडे, सालोनी संवेदना, जुनैद आलम, कुतुबुद्दीन रिजवी, इबरार अहमद, मो नौशाद, डा इंतेजार अली, सुलतान खान, जफर आलम, डॉ. तारिक हुसैन, मो गुलफाम, मो जावेद, मो मगफुर, मो नकिब, मो दानिश सुल्तान ने भी अपनी बात रखी.

यह भी पढ़ेंः रिम्स में चतरा की दुष्कर्म पीड़िता से मिले बाबूलाल, कहाः मासूमों की रक्षा करने में नाकाम है सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button