Uncategorized

पोर्न स्टार के साथ संबंधों पर ट्रंप ने चुप्पी तोड़ी

Washington : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोर्न स्टार के साथ संबंध होने के आरोपों पर गुरुवार को दो महीने बाद चुप्पी तोड़ी है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अभिनेत्री को 130,000 डॉलर नहीं दिये थे. ट्रंप से यह पूछा गया कि क्या वह 2016 के चुनाव से पहले उनके वकील द्वारा किए गए भुगतान के बारे में जानते हैं, तो इस पर उन्होंने ‘‘ना’’ में जवाब दिया. गौरतलब है कि अभिनेत्री स्टेफनी क्लिफोर्ड ने दावा किया कि एक दशक से भी अधिक समय पहले ट्रंप के साथ संबंधों को छिपाने के लिए उसे रुपये दी गई थी.

इसे भी पढ़ें- बेचैनी में गुजरी कैदी नबंर 106 बनें सलमान की जेल में पहली रात, जमानत याचिका पर सुनवाई आज

ट्रंप के वकील ने रुपये देने की बात की थी स्वीकार

लंबे समय से ट्रंप के वकील रहे माइकल कोहेन ने भुगतान करने की बात स्वीकार की थी लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया था कि भुगतान किस लिए किया गया. वहीं ट्रंप का कहना है कि वह नहीं जानते कि कोहेन ने भुगतान क्यों किया. उन्होंने कहा कि आपको माइकल कोहेन से पूछना चाहिए. माइकल मेरे वकील हैं. आपको माइकल से पूछना होगा. यह पूछने पर कि क्या वह जानते हैं कि धनराशि कहां से आयी, इस पर ट्रंप ने एयरफोर्स वन में संवाददाताओं से कहा कि नहीं, मैं नहीं जानता. बहरहाल, अभिनेत्री के वकील ने तुरंत इस दावे को खारिज कर दिया.

इसे भी पढ़ें- काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को 5 साल की सजा, 10 हजार का जुर्माना, बाकी सभी आरोपी बरी

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button