
Ranchi : बीटोत्सव के पहले दिन पूरे कैंपस में छात्र उत्सव के रंग में रंगे नजर आये. सभी मस्ती में सराबोर थे. साथ ही एक दूसरे को पीछे छोड़ आगे निकलने का भी जोश देखा गया. यह बीटोत्सव 18 में आयोजित पहला फ़्लैग्शिप इवेंट था. इसका आयोजन 16 फ़रवरी 2018 के दिन एल एच-1 में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया. इस प्रतियोगिता के द्वारा नयी सोच रखने वाले और पल्लवित होते उद्दयमियों को अपने नवीन सुझाव प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध किया गया. इस कार्यक्रम के निर्णायक थे सचिन गिद्ध व अनिकेत मित्रा. प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों में मुख्यधारा से हटकर नये उद्योग संबंधी विचारों को विकसित करना था. उनकी इस कोशिश में क्लब काफ़ी हद तक सफ़ल हुआ. ईवेंट में प्रतिभागियों को दो से तीन सदस्यो के दलों में भाग लेना था. हर दल को अपने विचार निर्णायक मंडल के सामने नवीन और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करने थे. इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओ ने भाग लिया, जिस कारण काफ़ी दिलचस्प चीज़ें जानने व सीखने को मिलीं. कुछ सुझाव सामाजिक विषयों के तो कुछ पर्यावरण संबंधित समस्याओं के उपाय दर्शा रहे थे. अंत में सबसे दिलचस्प और कार्य-कुशल विचार प्रस्तुत करने वाली टीम को विजेता घोषित किया गया.
इसे भी पढ़ें – जानें कौन हैं 11,300 करोड़ रुपये का महाघोटाला करने वाला नीरव मोदी
इसे भी पढ़ें – जिस बीजेपी ने चारा घोटाले का पर्दाफाश किया था, अब उसी की सत्ता में रहते झारखंड में भी हो गया चारा घोटाला
प्रतियोगिता का परिणाम
1) शिवम लाल, माधव, कविता, यश पाड़िया
2) गौरव अग्रवाल, अनुराग सिंह
3)विनीत कुमार, सिद्धार्थ आर्य
साथ ही मिस्टर एंड मिस बीटोत्सव फ़्लैग्शिप प्रतियोगिता शोरबाग़-1 में 1:30 बजे से शाम 4:30 तक आयोजित हुई. इस प्रतियोगिता में प्रतियोगियों के सौंदर्य के साथ-साथ उनका व्यक्तित्व भी आँका गया. गौतम शांडिल्य व मिस खुशबू इस कार्यक्रम के निर्णायक थे. इस ईवेंट का आयोजन दो राउंड्ज़ में किया गया. पहला राउंड ऑनलाइन था, जिसके अंतर्गत प्रतियोगियों ने बीटोत्सव थीम से सम्बंधित एक कैप्शन के साथ अपनी तस्वीर भेजी, जिसमें से कुछ चयनित तस्वीरें ही बीटोत्सव के औफ़िशीयल पेज से अपलोड की गयीं. अगले राउंड में चयनित दस छात्र- छात्राओं में से तीन प्रतियोगी रैम्प वॉक के आधार पर इलिमिनेट हुए. फ़ाइनल राउंड में प्रातियोगियों को देश-विदेश से संबंधित प्रश्न पूछे गये . प्रतियोगियों द्वारा दिये गये जवाबों को ध्यान में रखकर विजेता का फ़ैसला किया गया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




