Uncategorized

फोर्ब्स की रिपोर्टः करप्ट देशों की सूची में भारत नंबर वन, 69% है घूस लेने की दर

News Wing

New Delhi: फोर्ब्स ने करप्ट कंट्रीज की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें इंडिया नंबर वन पर है. ग्लोबल सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन ट्रांस्पेरेंसी इंटरनेशनल के आंकड़ों के आधार पर जारी की गई इस लिस्ट में इंडिया के बाद दूसरे नंबर पर वियतनाम है. तीसरे नंबर थाईलैंड, चौथे नंबर पर पाकिस्तान और पांचवें नंबर पर म्यांमार है. फोर्ब्स के मुताबिक इंडिया में घूस लेने की दर 69 फीसदी है।

भारत में किस सेक्टर में कितना करप्शन
-फोर्ब्स में पब्लिश आर्टिकल के मुताबिक 6 पब्लिक सर्विसेस स्कूल, अस्पताल, आईडी डॉक्युमेंट, पुलिस और यूटिलिटी सर्विसेस में 50% से ज्यादा लोगों को घूस देनी पड़ती है. पुलिस डिपार्टमेंट में 54फीसदी, स्कूल्स में 58 फीसदी और हेल्थकेयर में 59 फीसदी घूस देनी पड़ती है.

यह भी पढ़ेंः आखिर मुख्यमंत्री भी मान गये भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा है झारखंड

पहले कहां था इंडिया

 बर्लिन बेस्ड ट्रांस्पेरेंसी इंटरनेशनल की 2015 की करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में 168 करप्ट देशों की लिस्ट में इंडिया को 76वं नंबर पर था, जबकि 2014 में 100 देशों की लिस्ट में इंडिया का नंबर 38वां था.

फोर्ब्स ने की मोदी की तारीफ

फोर्ब्स ने नरेंद्र मोदी के फाइट अगेंस्टर करप्शन अभियान की तारीफ की है. रिपोर्ट के मुताबिक 53 फीसदी लोग मानते हैं कि वो साफ ढंग से या बहुत बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से लोग खुद को मजबूत महसूस कर रहे हैं. वहीं 63 फीसदी लोग ये मानने लगे हैं कि आम आदमी भी अंतर पैदा कर सकता है.

कुमार विश्वास ने कहा, बना दिया न नंबर वन

फोर्ब्स की रिपोर्ट आने के बाद सोशल मीडिया में इसपर बहस छिड़ी है. कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि पहले ही कहा था कि नंबर वन बना दूंगा, बना दिया. इसे पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष माना जा रहा है. बहुत से लोगो ने कुमार विश्वास के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button