Uncategorized

फैशन शो सुपर मॉडल एंड डिजायनर सर्च 2018 सीजन-2 का ऑडिशन छह को

Ranchi  : होमिनीज मैनेजमेंट ने शुक्रवार को हरमू चौक स्थित होटल क्रेडल इन में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया. संवाददाता सम्मेलन में होमिनीज मैनेजमेंट के निदेशक मेहुल प्रसाद ने जानकारी दी कि हेड स्पिन तथा ए एंड डी मॉडल्स ग्रुप द्वारा बहुचर्चित फैशन शो सुपर मॉडल एंड डिजायनर सर्च 2018 सीजन- 2 का आयोजन किया जा रहा है. बताया कि  छह मई को कार्यक्रम का पहला ऑडिशन कोकर स्थित होटल पार्क स्ट्रीट में लिया जायेगा. जानकारी दी कि ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को ग्रूमिंग क्लास दिया जायेगा. कहा कि डिजायनर्स को अलग-अलग थीम में कपड़े डिजायन करने होंगे. विजेताओं को आनेवाली बहु चर्चित फिल्म छाया एक प्रेम कहानी और एसएसपी यशवंत में काम करने का मौका दिया जायेगा.

मौके पर ये थे मौजूद

संवाददाता सम्मेलन में ए एंड डी मॉडल्स ग्रुप के निदेशक चार्ली तथा हेड स्पीन के निदेशक सोनू खान, पिया वर्मन, पंकज, बन्नी, सृष्टि गुप्ता, पियुष कुमार, अमित, विकास सिंह, अक्षत, बेलाल् गुरु, आदि मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button