Uncategorized

फिल्म में नेहरू-लेडी माउंटबेटेन पर ज्यादा कुछ नहीं : गुरिंदर

मुंबई: फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढा की आगामी फिल्म ‘पार्टीशन : 1947’ भारत के विभाजन पर आधारित फिल्म है। उनका कहना है कि फिल्म के कुछ हिस्सों में ही स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और लेडी माउंटबेटेन के निजी संबंध को दिखाया गया है। फिल्म के म्यूजिक लांच के दौरान उन्होंने मीडिया को बताया, “मेरा मानना है कि नेहरूजी और लेडी माउंटबेटेन के बीच एक-दूसरे के प्रति बेहद स्नेह था, जिसे मैं फिल्म में दिखाना चाहती थी। फिल्म में कुछ दृश्य हैं, जहां आप देख सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे के साथ कितने सहज हैं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन, मैं उनके रिश्तों को आगे नहीं ले जाना चाहती थी, क्योंकि इससे मूल कहानी से ध्यान हट जाता। इसकी कहानी आम आदमी की है, जिसमें दिखाया गया है कि वह विभाजन में कैसे प्रभावित हुए हैं।”

कार्यक्रम में संगीत निर्देशक ए.आर. रहमान, गायक हरिहरन और हंसराज हंस थे।

फिल्म के लिए लोकप्रिय गाना ‘दमा दम मस्त कलंदर’ को दोबारा बनाया गया है।

अपने पसंदीदा गाने के बारे में पूछे जाने पर रहमान ने कहा, “‘पार्टिशन’ पर बनाया यह गाना मुझे बेहद पसंद है। मैंने इस गाना को केवल पियानो के साथ बनाया है।”

इस फिल्म में हुमा कुरैशी, मनीष दयाल, दिवंगत ओम पुरी, डेंजिल स्मिथ, ह्यूज बोनेविले और गिलियन एंडरसन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘वायसराय हाउस’ के नाम से रिलीज हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button