Uncategorized

फिटनेस चैलेंज स्वीकार कर विरोधियों के निशाने पर आये पीएम मोदी, कांग्रेस ने दिया फ्यूल प्राइस चैलेंज

NewsWing Desk: पीएम द्वारा फिटनेस चैलेंज स्वीकार करने के बाद से ही सियासत तेज हो गयी है. राजद नेता तेजस्वी यादव के बाद कांग्रेस ने भी पीएम मोदी पर तंज कसते हुए, उन्हें देश में भ्रष्टाचार रोकने, रोजगार देने का चैलेंज स्वीकार करने की चुनौती दी है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने फ्यूल प्राइस पर पीएम मोदी को चुनौती दी है.   

इसे भी पढ़ेंः विराट के फिटनेस चैलेंज को अक्सेप्ट कर तेजस्वी के निशाने पर आये पीएम

राहुल ने दी चुनौती

कांग्रेस ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने को लेकर गुरुवार को सरकार फिर निशाना साधा और पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्पाद शुल्क के नाम पर पिछले चार वर्षों में ‘लूटे गए‘ 10 लाख करोड़ रुपये जनता को राहत देने के लिए खर्च करने की चुनौती स्वीकार करेंगे?  राहुल गांधी ने ट्वीट पर पीएम मोदी को फ्यूल प्राइस को लेकर चैलेंज किया है. साथ ही कहा कि अगर आप तेल की कीमतें कम नहीं करेंगे तो कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन कर इसे कम करवायेगी.

ंम

इधर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘मोदी जी ईंधन की कीमतें लगातार 11वें दिन बढ़ने पर मौन हैं. उनके कैबिनेट मंत्री चेतावनी देते हैं कि अगर ईंधन की कीमतें कम हुईं तो जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं पर खर्च कम हो जाएगा.‘ उन्होंने सवाल किया, ‘क्या ईंधन की कीमतें कम करने के लिए प्रधानमंत्री केंद्रीय उत्पाद शुल्क के जरिये पिछले चार साल में लूटे गए 10 लाख करोड़ रुपये का उपयोग करने की राष्ट्र की चुनौती स्वीकार करेंगे?’ सुरजेवाला ने कहा, ‘प्रिय प्रधानमंत्री, कृपया इस चुनौती को स्वीकार कीजिए. ईंधन की कीमतें कम करके आम आदमी की आर्थिक फिटनेस दुरुस्त करिए और दो करोड़ नौकरियां देकर युवाओं की ‘जॉब फिटनेस‘ दुरुस्त करिए.‘

इसे भी पढ़ेंःपीएम मोदी ने स्वीकारा कोहली का फिटनेस चैलेंज, जल्द शेयर करेंगे वीडियो

गौरतलब है कि इसके पहले तेजस्वी यादव ने पीएम के फिटनेस चैलेंज पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि क्या आप (पीएम) युवाओं को रोजगार देने, किसानों को ऋणमुक्ति देने और दलित व अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा रोकने का वादा करने का मेरा चैंलेज अक्सेप्ट करें. क्या आप मेरा चैलेंज अक्सेप्ट करेंगे सर?’ 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button