Uncategorized

फाउण्ड्री फोर्ज प्लांट में चला स्वच्छता अभियान

रांची : मिशन स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेते हुए ’स्वच्छ एफएफपी’ अभियान का आयोजन सोमवार को कर्मशाला के प्रांगण में किया गया। अभियान का शुभारंभ निदेशक (उत्पादन) कुशल शाहा ने किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सफाई एवं उचित हाऊस-कीपिंग कर्मचारियों एवं मशीनरी के लिए स्वस्थ्य एवं सुरक्षित परिस्थिति बनाए रखती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सफाई रखने के लिए लोगों को प्रेरित करते थे और अपनी रोजमर्रा के जीवन में भी साफ-सफाई के नियमों का पालन करते थे। हमें याद रखना चाहिए कि सफाई ईश्वर की सेवा है।

उन्होंने दस कर्मशाला प्रभारियों को नामित किया कि इस अभियान को वे आने वाले दिनों में अपने यहां आयोजित करेंगे।

अभियान में श्री कुशल शाहा ने सड़कों तथा प्लांटों के प्रांगण की सफाई की। वहां उपस्थित सभी अधिकारियों तथा कामगारों ने सीआईएसएफ एवं चिकित्सा कर्मियों के साथ मिलकर पूरे जोश के साथ श्रमदान किया। श्री शाहा ने लोगों को महसूस कराया कि वे अपने-अपने कार्यस्थल में कचरा नहीं फैलायें क्योंकि रोजाना की सफाई कड़ी मेहनत से कर्मचारी करते हैं।

इस कार्यक्रम में डाॅ एके दास, महाप्रबन्धक एवं श्री एसके श्रीवास्तव (उप समादेष्टा, सीआईएसएफ) शामिल हुए और सभी लोगों को अभियान में सम्मिलित होने पर धन्यवाद दिया। इस अभियान में सिविल विभाग, अग्निशमन विभाग, प्राथमिक चिकित्सा विभाग तथा कार्मिक विभाग के कर्मचारियों ने उचित व्यवस्था कर अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button