News Wing
Mumbai, 22 August: सुपरहिट गाने ‘ब्लू आइज’ और ‘पार्टी ऑल नाइट’ के लिए मशहूर यो यो हनी सिंह ने अपने बारे में उड़ रही अफवाहों पर सफाई दी है. पिछले कुछ दिनों से कहा जा रहा था कि हनी सिंह सितंबर में गाने रिलीज करने वाले हैं. लेकिन हनी ने इन सभी खबरों को गलत बताया है.
अपनी फेसबुक पोस्ट से दी जानकारी
हनी सिंह ने यह जानकारी अपनी फेसबुक पोस्ट में दी. उन्होंने लिखा, “यह सच है कि मैंने हाल ही में बहुत सारे गीत बनाए हैं जो जल्द रिलीज होंगे लेकिन मेरा किसी भी गीत का 28 सितंबर को रिलीज होना सिर्फ अफवाह है. इसे नजरअंदाज करें. आपको प्यार.”
हनी सिंह शाहरुख खान के लिए ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, अक्षय कुमार के लिए ‘बॉस’ और सलमान खान के लिए ‘किक’ जैसी कई फिल्मों में रैप गा चुके हैं.




