
NW Desk : दो मजेदार पोस्टर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, निर्माता ने अब फिल्म के टीजर के साथ फैनी खान की दुनिया से दर्शकों को रूबरू करवाया है. अपनी तरह की एक म्यूजिकल कॉमेडी, फन्ने खान एक पिता की कहानी के बारे में जो अपनी महत्वाकांक्षी सिंगर बेटी का सपना पूरा करना चाहते है. टीजर राजकुमार राव की आवाज से शुरू होता है जो फिल्म की कहानी बताते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन के चरित्र का खुलासा करते हैं, और आगे बढ़ते हुए एक आम आदमी के रूप में राजकुमार राव और सपनों को पूरा करने को इच्छुक अनिल कपूर के किरदार से दर्शकों को रूबरू करवाते हैं.
इसे भी पढ़ें- IIFA 2018 में इरफान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, ट्वीट कर कहा ‘शुक्रिया’
ताल के बाद एक बार फिर से साथ नजर आएंगे अनील और ऐश्वर्या
ट्विटर पर टीजर शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा कि जो खुद अपनी कहानी लिखे वो ही है #FanneyKhan…”. हाल ही में रिलीज हुई पोस्टर में एक आम आदमी के सपने से रूबरू करवाने की कोशिश की गई है जो सपने को अपने भीतर संजोकर आजीविका को संतुलित बनाये रखने की कोशिश कर रहा है. अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित, ” फन्ने खान” में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ‘ताल’ के बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएगी.
इसे भी पढ़ें- हिंदी सिनेमा में विविधता का अभाव है : सुधीर मिश्रा
सेट से रिलीज हुई तस्वीरों ने बढ़ा दिया है दर्शकों का उत्साह
ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म में सिंगिंग सेंसेशन की भूमिका में नजर आएंगी. वहीं, अभिनेता राजकुमार राव फिल्म में ऐश्वर्या के प्रेमी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे. हाल ही में सेट से रिलीज हुई तस्वीरों ने फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है. गुलशन कुमार द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म टी-सीरीज और आरओएमपी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तहत बनी है. अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित ” फन्ने खान” भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, और आरओएमपी के नॉमिनीज द्वारा निर्मित है. ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव द्वारा अभिनीत यह फिल्म तीन अगस्त 2018 को रिलीज होगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




