Uncategorized

प्रेस क्लब की बैठक में नौ सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन

News Wing

Ranchi, 20 August: झारखंड में प्रेस क्लब के गठन की कवायद तेज हो गयी है. प्रेस क्लब रांची की एक बैठक पीटीआई कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में नवनिर्मित प्रेस क्लब बिल्डिंग को सरकार से लेने के लिए 25 सदस्यीय मैनेजिंग कमेटी का गठन किया गया. कमेटी सरकार के साथ वार्ता कर नवनिर्मित प्रेस क्लब के भवन को उनसे ग्रहण कर सक्रिय पत्रकारों के लिए उसका उपयोग प्रारंभ करेगी. बैठक में नौ सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी का भी गठन किया गया जो 15 दिनों के भीतर प्रेस क्लब रांची के बायलॉज को अंतिम रूप देगी.

एक हजार शुल्क लेकर संस्थाओं को बनाया जायेगा सदस्य

बायलॉज को अंतिम रूप से स्वीकार करने के लिए ड्राफ्टिंग कमेटी मैनेजिंग कमेटी से समक्ष आगामी तीन सितंबर की बैठक में प्रस्तुत करेगी. वीपी शरण की अध्यक्षता में इस नौ सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी में बलवीर दत्त, अनुज सिन्हा, बैजनाथ मिश्र , नीलू श्रीवास्तव, चंदन मिश्र, इंदूकांत दीक्षित, अमरकांत एवं अरूप चटर्जी शामिल हैं. बैठक में तय किया गया कि एक हजार रूपये का पंजीकरण शुल्क लेकर क्लब के बायलॉज के अनुरूप रांची की पत्रकारिता से जुडी संस्थाओं के लोगों को सदस्य बनाया जायेगा. बाद में क्लब के पदाधिकारियों और कमेटी के लोगों का पारदर्शी ढंग से विधिवत चुनाव कराया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button