News Wing
Sahibgunj, 24 September: साहिबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता का अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. जिसके बाद फराप विवाहिता के पति ने साहिबगंज के राजमहल थाने में अपनी पत्नी के भागने की शिकायत की है, साथ ही उसकी बरामदगी की गुहार भी लगाई है.
पूर्व प्रेमी है आरोपी
पीड़ित पति ने बरहरवा थाना क्षेत्र के बटाइल गाँव के निवासी कृष्णा राजवार ओर उसके साथियों पर पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि 22 सितंबर की शाम को उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई. जिसके बाद उसने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसकी पत्नी का कहीं पता नहीं चला. उसने यह भी बताया कि आरोपी कृष्णा राजवार उसकी पत्नी का पूर्व प्रेमी है.
पत्नी मोबाइल फोन, पैसे व गहने लेकर फरार
व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी घर से मोबाइल फोन ,17 हजार रुपये नगद व गहने लेकर गयी है. उसने बताया कि उसके ससुराल वाले भी उसकी तलाश में जुटे है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली हैं.
मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी की शिकायत
व्यक्ति ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसंवाद में किया है. वहीं, इस संबंध मे राजमहल पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, व जल्द ही कार्रवाई करते हुए फरार महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.




