
NewDelhi: प्रिया प्रकाश वारियर आंख मटकाने के कारण जहां सोशल साइट पर वायरल होकर फेमस हो गयीं, वही उनके विंक सीन के खलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. इसमें कहा गया है कि फिल्म ‘उरु अदार लव‘ के एक सीन में दिखाया गया प्रिया का विंक इस्लाम में हराम है. गाने के खिलाफ हैदराबाद की दो पार्टियों ने मामला दर्ज कराया है.
इसे भी पढ़ें:स्विट्जरलैंड की विमानन कंपनी SAC खरीद सकती है एयर इंडिया !
गौरतलब है कि फरवरी में भी महाराष्ट्र के एक स्थानीय संगठन ने प्रिया प्रकाश की अपकमिंग फिल्म ‘उरु अदार लव‘ के एक गाने में मुस्लिमों की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था. इसके निर्देशक ओमर लुलु के खिलाफ महाराष्ट्र के जिंसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई थी. प्रिया ने मलयालम फिल्म ‘उरु अदार लव‘ के गाने को लेकर उठे विवाद के बाद उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की याचिका लगाई थी.
हैदराबाद में हुआ मामला दर्ज
इससे पहले हैदराबाद में कुछ युवकों ने गाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. साथ ही रजा एकेडमी ने बैन की मांग की थी. रजा एकेडमी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और सेंसर बोर्ड को लिखित में शिकायत की थी. इधर हरियाणा के फतेहाबाद शिक्षा विभाग ने फरमान जारी कर कहा कि ऐसे वीडियो स्कूलों में बच्चों को ना दिखाया जाएं.
क्या है प्रिया की याचिका में
प्रिया ने मलयालम फिल्म ‘उरु अदार लव‘ के गाने को लेकर उठे विवाद के बाद उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की याचिका लगाई थी. प्रिया ने अपनी याचिका में कहा है- गाना 40 साल पुराना है और अभी तक इस पर मुस्लिम समुदाय ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी. अचानक से यह गाना किसी की भानवाओं को आहत नहीं कर सकता.
इसे भी पढ़ें:दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर कांग्रेस का देशव्यापी अनशन, राहुल गांधी का राजघाट पर उपवास
ज्ञात हो कि प्रिया प्रकाश की अपकमिंग मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ का गाना ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ है. ये उनकी डेब्यू फिल्म है. गाना वैलेंटाइन वीक में वायरल हो गया. गाने के वायरल होने के बाद प्रिया को इंस्टाग्राम पर एक दिन में 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




