Uncategorized

पेड़ में रक्षा सूत्र बांधा और कहा जंगल बचायेंगे

रांची : हजारीबाग जिला के टाटीझरिया (दूधझरिया) में हजारों लोग सामूहिक रूप से जमा हुए और उन्‍होंने रक्षा सूत्र बांधते हुए जंगल को बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान वन देवी की पूजा अर्चना की गई और दोपहर बाद आकर्षक मेला का आयोजन हुआ जिसमें पर्यावरण से जुड़ी झाकियां निकाली गई।

मौके पर पहुंचे डीएफओ अजित कुमार ने कहा कि इस मेले से प्रेरणा लेकर कोडरमा, गुमला सहित दूसरे जिलों में भी पेड़ों में रक्षा बंधन बांधकर उन्हें बचाने की परंपरा शुरू की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button