Uncategorized

पेट्रोल की आग में चिदंबरम ने डाला घी, कहा-प्रति लीटर 25 रुपये की कटौती संभव, पर ऐसा नहीं करेगी सरकार

New Delhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 25 रुपये की कटौती संभव है, लेकिन यह सरकार ऐसा नहीं करेगी.

पेट्रोल की कीमतों में 25 रु/लीटर की कटौती संभव : चिदंबरम

चिदंबरम ने ट्वीट किया कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से केंद्र सरकार को पेट्रोल पर 15 रु/लीटर की बचत होती है. इसके अलावा केंद्र सरकार पेट्रोल पर 10 रु/लीटर का अतिरिक्त कर लगाती है. उन्होंने कहा कि इस तरह केंद्र सरकार को पेट्रोल पर 25 रु/लीटर का मुनाफा मिलता है. इस पैसे पर सीधे तौर पर आम आदमी का अधिकार है. उन्होंने दावा किया कि ऐसे में पेट्रोल की कीमतों में 25 रु/लीटर की कटौती संभव है. लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेगी. वो पेट्रोल की दरों में 1 या 2 रु/लीटर की कटौती करके जनता की आँखों में धूल झोंकने का प्रयास करेगी.

इसे भी पढ़ें- पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मूडीज ने किया सरकार को आगाह

बुधवार को कीमत 30 पैसे और बढ़ गयी

गौरतलब है कि बुधवार को देश भर में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और बढ़ गयी. वहीं दिल्ली में इसकी कीमत 76.87 रुपये के स्तर पर पहुंच गयी, जबकि मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा होकर 84.99 रुपये में बिक रहा है. इधर लगातार बढ़ रही कीमत को लेकर पीएम की ओर से  मीटिंग बुलाई गयी है जिसमें जल्दी ही जनता को कुछ राहत देने का फैसला लिया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- तेल के खेल में शतकबीर बनने के करीब हैं मोदी सरकार

चिदंबरम ने तेल का खेल समझते हुए किया ट्वीट

उल्लेखनीय है कि बीते नौ दिनों ले पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. इसे लेकर चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार हर एक लीटर पेट्रोल पर 25 रुपये ले रही है, जो कि सीधे तौर पर नागरिकों का पैसा है. चिदंबरम ने एक अन्य ट्वीट में ‘तेल का खेल’ समझते हुए लिखा कि क्रूड ऑइल की कीमतों में कमी के चलते सरकार हर एक लीटर पर 15 रुपये बचा रही है. इसके बाद वह 10 रुपये का अतिरिक्त टैक्स लगा रही है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button