Uncategorized

पूर्वोत्तर से हज के लिए जाएंगे 4,472 यात्री

गुवाहाटी: पूर्वोत्तर राज्यों से इस साल 4,472 यात्री हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाएंगे. हज कमेटी के अध्यक्ष नेकीबुर जमान ने कहा कि गुवाहाटी से पहला बैच 24 जुलाई को मदीना के लिए रवाना होगा. हज यात्रा 31 जुलाई तक जारी रहेगी.

उन्होंने कहा, “रोजाना 600 हजयात्री गुवाहाटी से दो बैचों में मदीना की यात्रा करेंगे. पहली बार राज्य सरकार ने खादिम-उल-होज्जा (अधिकारी) की नियुक्ति की है. इनकी नियुक्ति राज्य के हजयात्रियों की देखरेख के लिए की गई है.”

जमान ने कहा, “वे सभी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और सभी तरह की सहायता मुहैया करेंगे.” मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और सिक्किम के हजयात्रियों के लिए स्वागत समिति गुवाहाटी में हाजी मुसाफिरखाना में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button