Uncategorized

पूर्वोत्तर की तकलीफ पर न हो सियासत: लालू

नई दिल्ली: लालू प्रसाद ने कहा है कि पूर्वोत्तर की तकलीफ पर सियासत नहीं हो. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों को दिल से सुरक्षा का आश्वासन देना होगा. उन्हें यह अहसास कराना होगा कि सारा देश उनके साथ है.

लालू प्रसाद ने कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर जो लोग अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं, दरअसल वे लोग हमलोगों को भाई-भाई में लड़ाने का काम कर रहे हैं. हमें इन सबों से बचना होगा और सरकार को इन सबों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी. लालू ने कहा कि इसके लिए सरकार को जिम्मेदारी निभानी होगी.

लालू प्रसाद ने कहा कि गृहमंत्री ने जो ट्रेन वाला बयान दिया, वह ठीक नहीं था. रेल राज्य मंत्री ने भी कहा था कि वहां तीन स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है. इस प्रकार का बयान गलत है. लालू प्रसाद ने गृहमंत्री से कहा कि वे सख्त कदम उठाएं. ऐसे अफवाह फैलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button