
Raipur : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस दल ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में जिला बल, डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने जनमिलिशिया के सदस्य मड़कम कोना, पदामी जोगा, पदामी सुक्का, पदामी भीमा, पदाम कोसा, पदामी हांदा, पदामी जोगा और दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के सदस्य कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों पर जनवरी में माडोपार पहाड़ी के जंगल में पुलिस दल को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग में विस्फोट करने और गोलीबारी करने की घटना में शामिल होने का आरोप है. इस घटना में एक पुलिस जवान घायल हुआ था. नक्सलियों पर ग्रामीणों की हत्या का भी आरोप हैं.
इसे भी देखें – अपर बाजार के व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, 24 घंटे के अंदर हत्यारोपी गिरफ्तार
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




