Uncategorized

पुरी में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले रघुवर दास

रांचीः मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को पुरी में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को झारखंड के विकास कार्यों की जानकारी दी तथा यहां पेट्रोलियम से संबंधित योजनाओं को पूरा करने में सहयोग मांगा। गौरतलब हो कि धर्मेंद्र प्रधान झारखंड के प्रदेश प्रभारी भी रह चुके हैं। उन्होंने झारखंड में चल रहे विकास के कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार झारखंड को पूरा सहयोग करेगी। बताते चलें कि सीएम अपने तीन दिनों के उड़ीसा दौरे पर हैं। शुक्रवार को उड़ीसा में श्री दास ने अपने परिवार के साथ पुरी के जगन्नाथ मंदिर में जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये। वे वहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button