Uncategorized

पीडीपी से हाथ मिलाने का कोई सवाल नहीं: आजाद

NewDelhi: जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती सरकार से भाजपा के अलग होने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि उसका पीडीपी के साथ हाथ मिलाने का कोई सवाल ही नहीं है. पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने पीडीपी के साथ गठबंधन सरकार बनाकर बहुत बड़ी गलती की थी. और कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी. इसलिए जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का कोई सवाल ही नहीं है.

इसे भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः बीजेपी ने पीडीपी से तोड़ा गठबंधन, कहा- देशहित में लिया फैसला

वही बीजेपी के पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के फैसले को गलत ठहराते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसे पीडीपी के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए था. आजाद ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों को आपस में गठबंधन के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए था. कांग्रेस नेता ने कहा कि इस गठबंधन ने राज्य को आर्थिक और सामाजिक रूप से तबाह कर दिया और जम्मू-कश्मीर को बदहाली की स्थिति में छोड़ दिया.

गौरतलब है कि भाजपा, पीडीपी से अलग हो गई और उसने गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया. ऐसे में महबूबा मुफ्ती की सरकार अल्पमत में आ गयी है. बीजेपी ने फैसले को देशहित में बताते हुए दलील दी कि गठबंधन में सरकार चलाना मुश्किल हो गया था. वही राज्य में जिस तरह से आतंक की घटनाओं और पत्थरबाजी में बढ़ोतरी हुई है, उसमें महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार नाकाम रही.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button