Uncategorized

पीठ पर बेटे का शव ले जाने का मामला, गुमला डीसी से जवाब तलब

Ranchi, 07 August : गुमला सदर अस्पताल में दवा नहीं मिलने के कारण बच्चे की मौत होने अौर उसके पिता द्वारा शव को पीठ पर ले जाने के मामले में झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण अायोग ने गुमला डीसी को नोटिस जारी किया है. अायोग के सदस्य डा मनोज कुमार ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए डीसी से कहा है कि अाठ वर्षीय बच्चे की जान अस्पताल की लापरवाही से चली गयी. शव ले जाने के लिए सदर अस्पताल से एंबूलेंस भी नहीं दिया गया. यह घटना गंभीर, संवेदनशील व मर्माहत करने वाली है. यह इंसानियत व मानता की हत्या है. अायोग ने डीसी से तीन दिन के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button