Uncategorized

पीएम के चीन दौरे पर राहुल का तंज, कहा- चीन में डोकलाम और CPEC पर बोले मोदी

NewDelhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के अनौपचारिक दौरे पर चीन गए हैं. एक तरफ जहां पीएम मोदी की इस यात्रा को कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसते हुए पीएम मोदी को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई है. राहुल गांधी ने कहा कि देश मोदी को डोकलाम और चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सुनना चाहता है.

इसे भी पढ़ेः पीएम मोदी की नहीं सुनते बीजेपी सांसद! केवल एक एमपी ने पूरा किया टास्क, प्रधानमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रिय प्रधानमंत्री, मैंने आपकी ‘बिना एजेंडा वाली‘ चीन यात्रा की लाइव टीवी फीड देखी. आप तनाव में लग रहे थे.‘ उन्होंने कहा, ‘आपको मैं कुछ याद दिलाता हूं. पहला मुद्दा डोकलाम का है और सीईपीसी का है. सीपीईसी पीओके से गुजर रहा है जो भारत का हिस्सा है.‘ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘भारत आपको इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सुनना चाहता है. हमारा समर्थन आपके साथ है.‘

gfjh

 

बता दें कि डोकलाम में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच लंबे समय तक गतिरोध रहा है. वहीं, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से गुजरने वाला चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा भी भारत के लिए चिंता का सबब माना जाता है. ऐसे में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की अनौपचारिक यात्रा के दौरान इन दोनों मुद्दों को उठाए जाने की मांग की है. इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अपने हालिया चीन दौरे पर डोकलाम में चीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर वहां की सरकार से विरोध दर्ज कराने में विफल रहीं.उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों की इस ‘विफलता‘ को स्वीकार करेंगे और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से डोकलाम के मुद्दे पर दो टूक बातें करेंगे?

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button