Uncategorized

पारा शिक्षक को हो गया चार बच्चों की मां से प्यार, शादी का प्रलोभन देकर किया यौन शोषण, अब कर रहा शादी से इनकार

Daltonganj : शादी का प्रलोभन देकर शादीशुदा चार बच्चों की मां का यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. लगातार शादी का दबाव दिए जाने के बाद जब आरोपी पारा शिक्षक शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. महिला की मेडिकल जांच करायी जा रही है.

पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत नावाडीह गांव में एक महिला ने पारा शिक्षक के खिलाफ थाना में यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद थाना प्रभारी ने महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ेंः पलामू में एकरारनामा के 6 माह बाद भी एनएच 98 का काम नहीं हुआ शुरू, ग्रामीणों में रोष 

शादी का दबाव बनाने पर मुकरा आरोपी पारा शिक्षक

बताया जा रहा है कि पीड़िता चार बच्चों की मां है. उसके घर पारा शिक्षक रामजीत पाल का आना जाना था. दोनों के बीच प्रेम हो गया. पारा शिक्षक ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर 18 अप्रैल 2017 से अबतक शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिसके बाद अब शादी की बात करने पर वह टाल मटोल करने लगा. लगातार पीड़िता ने जब रामजीत पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया. 

इसे भी पढ़ेंः  कंपनियों को सब्सिडाइज्ड दर पर मिलने वाले कोयला में डस्ट मिलाकर प्रति  रैक 20 लाख की अवैध कमाई कर रहा है लोडर मुन्ना सिंह

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया

पीड़िता ने बताया कि अब उसके पति भी सबकुछ जान गये हैं. अब वह न घर की रही न घाट की. उसने कहा कि रामजीत पर भरोसा किया उसने धोखा दे दिया. महिला ने बताया कि उसका प्रेमी शादीशुदा नहीं है. मामले में महिला थाना प्रभारी गणेश केवट ने बताया कि महिला के लिखित आवेदन पर पारा शिक्षक रामजीत पाल पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेजा जा रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button