
Ranchi : मसीही विश्वासी रविवार को खजूर पर्व मनायेंगे. क्रूस पर चढ़ाये जाने के कुछ दिन पूर्व यीशु के येरूशलेम आगमन का स्मरण करेंगे़. यीशु मसीह अपने जीवन के अंतिम सप्ताह में फसह पर्व के अवसर पर गदहे पर बैठकर येरूशलेम मंदिर में राजा के रूप में प्रवेश करते हैं. उस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा उनके स्वागत के लिए रास्ते में कपड़े बिछा कर खजूर की नयी डालियां लहरा कर व मार्ग में बिछा कर यीशु मसीह के महिमगान का उद्घोष किया जाता है. राजा ख्रीस्त के स्वागत में लोगों के पास जो भी होता है, वे रास्ते में बिछा देते हैं. इसलिए इस दिन का मसीही समुदाय में खास महत्व है. रांची में भी इसकी याद में विशेष आयोजन विभिन्न चर्चों में विशेष आयोजन किया गया है.
इसे भी पढ़ें – अमित महतो को सजा सुनाए जाने के बाद विधायकी हुई रद्द, राज्यसभा में मत हो कैंसिल, हाईकोर्ट जाने की तैयारी में पार्टी : बीजेपी
संत जॉन स्कूल से महागिरजाघर तक शोभायात्रा निकाली जायेगी
कैथोलिक चर्च रांची में मुख्य आयेाजन होगा. मसीही विश्वासी संत जॉन स्कूल कैंपस से महागिरजाघर तक शोभायात्रा निकालेंगे. इससे पूर्व संत जॉन स्कूल कैंपस में खजूर की डालियों की आशीष होगी. यह कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे शुरू होगा़. ईस्टर विजिल अर्थात पास्का जागरण आराधना के मुख्य उपदेशक कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो होंगे.
इसे भी पढ़ें – झारखंड राज्यसभा चुनाव का कैल्कूलसः यूपीए को एक विधायक ने दिया धोखा, बीजेपी को कोसने वाले ने ही दिया एनडीए का साथ
संत पॉल चर्च बहूबाजार
संत पॉल कैथेड्रल बहूबाजार में खजूर प्रभुवार की पहली आराधना सुबह छह बजे शुरू होगी. बिशप बीबी बास्के एवं मोडरेटर विशप अनुष्ठान संपन्न करायेंगे. दूसरी आराधना दिन के 10:30 बजे होगी. इससे पूर्व अंग्रेजी में सुबह 8:30 बजे से आराधना होगी़.
जीइएल चर्च
जीइएल चर्च मेनरोड में पाम संडे की आराधना सुबह 6:30 एवं 10:30 होगी. इस अवसर पर विशप जोहन डांग संदेश देंगे. सामलौंग चर्च में सुबह 8:30 और क्राइस्ट चर्च में शाम 5:30 बजे आराधना होगी. एनडब्ल्यूजीइएल चर्च में खजूर पर्व की पहली आराधना में बिशप निर्दोष लकड़ा संदेश देंगे. दूसरी आराधना दोपहर 12 बजे होगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




