Uncategorized

पानी की समस्या से त्रस्त लोग उतरे सड़क पर, आधे घंटे तक किया सड़क जाम

Ranchi : राजधानी रांची में जैसे-जैसे तापमान चढ़ रहा है, लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है. गर्मी की बेचैनी भले ही उतनी न हो, लेकिन पानी की किल्लत ने शहर की बड़ी आबादी को अभी से हलकान करना शुरू कर दिया है. पीने का पानी तो दूर, नहाने और कपड़े धोने के लिए भी पानी नसीब नहीं हो रहा है, लिहाजा लोगों की आंखों में तंत्र के प्रति शिकवा है. जुबां पर आक्रोश है. और जल्द से जल्द समस्या के निराकरण की बेसब्री है.  रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतों में शामिल पानी की किल्लत लोगों के विरोध का कारण बन गई. सैंकड़ों की संख्या में नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा औऱ मेन रोड को जाम कर दिया.  

इसे भी पढ़ें-  केंद्र ने इस बार भी डीके पांडेय को डीजी रैंक में नहीं किया इंपैनल, DG Equlvalent level में ही रखा

हिंदपीढ़ी बस्ती में कई दिनों से बंद सप्लाई पानी

मेन रोड हिंदपीढ़ी बस्ती में कई दिनों से पानी नहीं मिलने से नाराज  स्थानीय लोगों ने  रतन टॉकिज  के समक्ष  जाम कर दिया. नाराज लोग सड़क पर ही हंगामा करने लगे. जिस वजह से मेन रोड में वाहनों की भारी कतार लग गयी.  हालांकि मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाया गया. तब जाकर मामला शांत हुआ. जाम कर रहे लोगो का कहना था कि  कई दिनों से सप्लाई पानी नहीं मिल रहा है. इस कारण मोहल्ले वासियों को पानी की किल्लत से गुजरना पड़ रहा है. पानी की समस्या का असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी पड़ रहा है. समय पर पानी नही रहने की वजह से बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे है. लोगों का कहना है कि पानी नहीं रहने के कारण नहाना, खाना मुश्किल हो गया है. हमलोग सुबह से सिर्फ पानी के इंतजाम में लगे रहते है. लेकिन नगर निगम का ध्यान इस ओर नहीं है.

इसे भी देखें- पलामू : अवैध संबंध में पत्नी की पीट-पीट कर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

पहले भी लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर किया था विरोध प्रदर्शन

 जानकारी के अनुसार इससे पहले भी लोग पानी के समस्या को लेकर लोगों ने सड़क पर उतर कर  प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन में स्कूली बच्चे भी शामिल थे. पानी के लिए लोग जद्दोजहद करने को मजबूर थे.  वार्ड की महिलाओं का कहना था कि गर्मी से पहले ही अव्यवस्थित वाटर सप्लाई ने हमारा पसीना निकाल दिय़ा है. पानी की किल्लत इतनी है कि खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button