Uncategorized

पाक सुरक्षा की स्थिति को सुधारे : चीन

Beijing : चीनी शिपिंग कंपनी के कर्मचारी की कराची में गोली मारकर हत्या किये जाने के एक दिन बाद चिंतित चीन ने मंगलवार को पाकिस्तान से उसके हजारों नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है, जो पाकिस्तान में काम करते हैं. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि  हाल में पाकिस्तान ने आतंकवाद रोधी और सामाजिक सुरक्षा प्रबंधन को लेकर कार्रवाई की है.

चेन झुस को सोमवार को मारी गयी थी गोली

उनसे पूछा गया था कि सोमवार को गोलीबारी के बाद क्या चीन को पाकिस्तान में अपने नागरिकों की सुरक्षा का भरोसा है?  उन्होंने कहा कि हम प्रासंगिक कार्रवाइयों और घरेलू सुरक्षा तथा स्थिरता को महफूज रखने के लिए पाकिस्तान का समर्थन करते हैं. हमें उम्मीद है और हमारा मानना है कि पाकिस्तान अपने यहां चीनी संस्थानों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए उपाय करना जारी रखेगा. पाकिस्तान में कराची के जमजमा पार्क के नजदीक क्लिफटन में कार सवार 46 वर्षीय चेन झुस को एक बंदूकधारी ने गोली मार दी थी. उनके साथ कार में सफर कर रहा अन्य चीनी नागरिक भी जख्मी हो गया था. अस्पताल में चेन की मौत हो गई थी. गेंग ने कहा कि कराची में मौजूद चीनी राजनयिक अस्पताल गये थे.

इसे भी पढ़ें: असांजे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट वापस लेने पर मंगलवार को फैसला सुनायेगी ब्रिटिश अदालत

पाकिस्तानी सेना ने चीनी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए किया विशेष बल गठन

उन्होंने पाकिस्तानी पुलिस से जल्द से जल्द मामला सुलझाने और अपराधियों को इंसाफ के दायरे में लाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि हम चीनी नागरिकों के खिलाफ हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं और हम मामले की प्रगति पर कड़ी नजर रखेंगे और परिवार को जरूरी सहायता मुहैया कराएंगे. उन्होंने कहा कि चीन घटना पर पाकिस्तान के साथ संपर्क में है. दिन दहाड़े हुई इस घटना ने चीन को चिंतित कर दिया है क्योंकि पाकिस्तान में हजारों चीनी कर्मचारी काम करते हैं. पाकिस्तानी सेना ने चीनी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशेष बल गठित किया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button