इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को पुलिस के साथ हुई झड़प में चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरगढ़ जिले में कार की तलाशी के संकेत देने पर हथियारों से लैस लोगों ने पुलिस पर गोली चला दी।
अधिकारी ने बताया, “पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।”
आतंकवादियों ने पुलिस पर ग्रेनेड भी दागे। आईएएनएस




