Uncategorized

पाकिस्तान में दरगाह विस्फोट के बाद कार्रवाई में 35 आतंकवादी मरे

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गुरुवार को लाल शहबाज कलंदर दरगाह पर हुए हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया, जिसमें 35 आतंकवादी मारे गए। दरगाह पर हुए हमले में 75 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों घायल हो गए।

‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंध रेंजर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कराची में चलाए गए अभियान में 18 आतंकवादी मारे गए, जबकि संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र की ओरकजई एजेंसी में छह आतंकवादी मारे गए।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू शहर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए, जबकि डेरा इस्माइल खान शहर में दो आंतकवादी मारे गए।

पेशावर में तलाशी अभियान के दौरान तीन आंतकवादी मारे गए और दो आतंकवादी पंजाब प्रांत के सरगोधा शहर में मारे गए।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा, “संघीय व प्रांतीय प्रशासन ने देशभर से कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।”

अधिकारी के अनुसार, अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button