Uncategorized

पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत : दुबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अशांति फैलाते हैं पाकिस्तानी, भारतीयों को मिले नौकरी

News Wing Desk :

आतंकवाद को पनाह देने और उसके जरिये दुनिया भर में आतंक की सप्लाई करने वाले देश के रुप में पाकिस्तान की विश्व स्तर पर फजीहत हो रही है. आतंक के खिलाफ अपनी दोहरी नीतियों के कारण कुख्यात हो चुके पाकिस्तान के एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय फजीहत झेलनी पड़ी है. अब पाक के सहयोगी और मित्र समझे जानेवाले देश भी उसे झिड़की दे रहे हैं. ताजातरीन मामला दुबई का है. दुबई के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने लगातार कई ट्वीट कर पाकिस्तानियों की फजीहत की, जबकि भारतीयों की जी भरकर प्रशंसा की.

इसे भी देखें- कश्मीर में 13 आतंकियों के सफाये पर तिलमिलाए फारुख अब्दुल्ला,  अफरीदी के बयान का किया समर्थन

अपराध में लिप्त रहते हैं पाकिस्तानी : खलफान

खबर के मुताबिक दुबई के लेफ्टिनेंट जनरल और जनरल सिक्योरिटी के हेड धाही खलफान ने पाकिस्तानी समुदाय को अशांति फैलाने वाला, अपराध और तस्करी लिप्त बताया है. वहीं उन्होंने भारतीयों को बेहद अनुशासित करार दिया है. खलफान ने ये ट्वीट स्मगलिंग मामले में पाकिस्तानियों के गैंग के पकड़े जाने के बाद किया. वहीं भारी शर्मिंदगी से बचने के लिए पाक मीडिया ने पुराने अंदाज में खलफान के बयान को नकार दिया है. पाक मीडिया ने कहा है कि खलफान अपने विवादित बयानों के लिए ही मशहूर हैं.

इसे भी देखें- रूस के बाद भारत में भी चलेगा सेफ सेल्फी कैंपेन, खतरनाक पर्यटक स्थल नो सेल्फी जोन घोषित हेांगे

भारतीयों की अनुशासनप्रियता की तारीफ

ज्ञात हो कि खलफान ने गिरफ्तार पाकिस्तानियों के साथ एक फोटो ट्वीट किया था. उसके नीचे लिखे कॉमेंट उन्होंने लिखा है, ‘पाकिस्तानी खाड़ी के समाज के लिए खतरनाक हैं क्योंकि वे अपने साथ यहां ड्रग लाते हैं.‘  इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘आखिर भारतीय इतने अनुशासित कैसे हैं? खलफान ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं अपने देश के नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे पाकिस्तानियों को नौकरी नहीं दें. पाकिस्तानियों को नौकरी देने से रोकना हमारी राष्ट्रीय ड्यूटी होनी चाहिए.‘ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खाड़ी क्षेत्र के लिए खतरनाक हैं. बहरहाल पाक हुक्मरान और पाक मीडिया अपने आतंक प्रेम पर चाहे जितना भी पर्दा डाल दें. लेकिन अब विश्व के कई देशों को समझ में आने लगा है कि पाकिस्तान खुद को आतंक पीड़ित बताकर किस तरह पूरी दुनिया की आंख में धूल झोंकता रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button