इस्लामाबाद: पाकिस्तान की खैबर एजेंसी में अफगानिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर कबायली क्षेत्र में शुक्रवार को संदिग्ध आतंकवादी हमले में फ्रंटियर्स कॉर्प्स (एफसी) के दो जवान घायल हो गए। इंटर-सर्विसेस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सैनिकों ने अफगान सीमा की ओर से आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
‘डॉन’ ने आईएसपीआर के हवाले से बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में ‘कुछ’ आतंकवादियों के मारे जाने की भी सूचना है।
वहीं, पाकिस्तानी प्रशासन ने सिंध प्रांत में गुरुवार को लाल शाहबाज कलंदर दरगाह पर हुए हमले के बाद अफगानिस्तान के साथ लगती तुर्खम सीमा अनिश्चितकाल के लिए सील कर दी है।
हमले में 72 लोगों की मौत हो गई थी। इस्लामिक स्टेट (आईएएनएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।




