Uncategorized

पांच पाकिस्तानी बच्चों को सुषमा ने दिया मेडिकल वीजा

New Delhi: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 10 माह के एक शिशु सहित पांच पाकिस्तानी बच्चों को भारत में इलाज के लिए वीजा देने की गुरुवार को घोषणा की. सुषमा ने इन पांच पाकिस्तानी बच्चों के नाम ट्वीट किए. उन्होंने मेडिकल वीजा के लिए दो अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के अनुरोध को स्वीकार करने की भी घोषणा की. उन्होंने ट्वीट किया कि पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग की सिफारिश पर हम वीजा के लिए उनके अनुरोध को भी स्वीकार करते हैं. गौरतलब है कि पाकिस्तानी नागरिकों को इलाज के लिए वीजा देने में सुषमा का रूख सहानुभूतिपूर्ण रहा है.

इसे भी पढ़ें- बकोरिया कांड का सच-07ः ढ़ाई साल में भी सीआइडी नहीं कर सकी चार मृतकों की पहचान

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button