
RANCHI : भारतीय परिवर्तन मोर्चा ने अपनी पाँच सूत्री मांगों को लेकर कर राज्यभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. धरना के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई कि राज्य की वर्तमान स्थानीय नीति रद्द को रद्द किया जाए. पूरे झारखण्ड की एक स्थानीय नीति बनायी जाए. रेप की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानून बनाया जाए. राज्य में शराब पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जाए.सभी को समान रूप से शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने हेतु राज्य की सभी बदहाल सरकारी विद्यालयों को आधुनिक बनाया जाए. साथ हीं गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन की व्यवस्था की जाए. राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों को उच्च कोटि का बनाया जाए एवं राज्य की सभी जनता को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.
इसे भी देखें- झामुमो और कांग्रेस की कुछ चलेगी, या राज्यसभा की दोनों सीट ले उड़ेगी बीजेपी !
शिक्षा,स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था में रघुवर दास फेल
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने रघुवर सरकार पर जमकर जुबानी प्रहार किया. वक्ताओं ने कहा कि सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान नहीं दे रही है. हाल ही में रेप की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है. भारतीय परिवर्तन मोर्चा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार इस ओर तत्काल उचित कदम उठाए अन्यथा इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचाकर विशाल जन आंदोलन शुरू किया जाएगा.
इसे भी देखें- खून से सना सात फेरों का बंधन : धारदार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतारा
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष विजय कृष्ण, केंद्रीय उपाध्यक्ष विद्याधर प्रसाद, मुमताज आलम, केंद्रीय महासचिव फ़िरोज़ नैयर, केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रभात शर्मा, सज्जाद अंसारी, छोटू खान, नासिरा शाहिन, इसमा नैयर, शाहीन परवीन, झरि लिंडा, इमरान खान,रिज़्बान परवेज़, जहां आरा, परवीन निशा, रौशन आरा, रविकान्त टोप्पो, नाजनी परवीन, खुशबू खान, नाहिद बाबा, तौफीक आलम आदि उपस्थित थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




