Kolkata : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई एक शोभायात्रा को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में सशस्त्र रैलियों पर पाबंदी के बावजूद कई जगहों पर भाजपा समर्थकों ने सशस्त्र रैलियां निकाली.
पांच पुलिसकर्मी भी घायल
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक, रविवार को हुई इस घटना के दौरान बच्चों के हाथों में भी तलवार देखे गए. पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक जॉय बिस्वास ने झड़प में एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि की जबकि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक( कानून- व्यवस्था) अनुज शर्मा ने कहा कि डिप्टी एसपी रैंक के एक पुलिस अधिकारी सहित पांच पुलिसकर्मी दो समूहों के बीच हुई हिंसा में जख्मी हो गए. अर्शा पुलिस स्टेशन इलाके में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा को लेकर दो समूहों के बीच हिंसा भड़की थी.
इसे भी पढ़ें: विकास तिवारी गैंग के 40 लोगों की हत्या करने वाले हैं श्रीवास्तव गिरोह के अपराधी
शोभायात्रा के दौरान हथियार पर पाबंदी की नहीं थी खबर: दिलीप घोष
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी सरकार रामनवमी की रैलियों में हथियार लेकर चलने की इजाजत नहीं देगी. हालांकि, उन्होंने कहा था कि कुछ ऐसे संगठनों को हथियार लेकर चलने की इजाजत होगी जो काफी लंबे समय से ऐसी रैलियां कर रहे हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को कहा कि उन्हें शोभायात्रा के दौरान हथियार लेकर चलने पर कोई पाबंदी लगे होने के बारे में नहीं पता है.
इसे भी पढ़ें: पांच लाख का इंश्योरेंस चाहिए, तो खुलवायें एसबीआई में यह खास तरह का एकाउंट
रैली में तलवार और गदा के साथ देखा गया था घोष को
रविवार को घोष को भी खड़गपुर में एक रैली में तलवार और गदा के साथ देखा गया था. घोष ने कहा कि रामनवमी के दिन‘ अस्त्र पूजा’ करना सदियों पुरानी हिंदू परंपरा है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रामनवमी की शोभा यात्राओं में हथियारों पर पाबंदी लगाने का सरकारी आदेश कहां है? सर्कुलर कहां है? सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में रामनवमी मनाने के लिए शोभा यात्राएं निकाली थीं. भाजपा ने इन शोभा यात्राओं को बंगाल के ‘‘ हिंदुओं को एकजुट करने’’ की दिशा में पहला कदम करार दिया था.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में रामनवमी की तैयारी पूरी, जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कई जगहों पर हथियारों से लैस होकर निकाली गई थी शोभा यात्राएं
एडीजीपी ने कहा कि कई जगहों पर हथियारों से लैस होकर शोभा यात्राएं निकाली गई. शर्मा ने कहा कि पुलिस की ओर से इजाजत नहीं दिए जाने के बाद भी विभिन्न जगहों पर हथियारों से लैस होकर रैलियां निकाली गई. पुलिस इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. पुरुलिया जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्व हिंदू परिषद ने हथियारों से लैस होकर रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली जिसमें बच्चों के हाथों में भी हथियार देखे गए. बहरहाल, संपर्क किए जाने पर विहिप के प्रदेश अध्यक्ष सचिंद्रनाथ सिन्हा ने सभी आरोपों से इनकार किया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




