Uncategorized

पलामू: 60 लीटर महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार

News Wing Palamu, 25 October: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने नक्सल प्रभावित पांकी के तेतराई गांव में छापामारी कर 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेतराई स्थित बाजार में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापामारी की गयी. इस दौरान पांकी के माड़न निवासी सुरेश भुइयां (55वर्ष), राजेश उरांव (55वर्ष) और रविन्द्र उरांव (25वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. छापामारी टीम का नेतृत्व पांकी के थाना प्रभारी नागेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने किया. टीम में अन्य लोगों के अलावा सहायक अवर निरीक्षक अयूब अंसारी और हवलदार मुन्ना गोप भी शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button