NEWS WING
Daltonganj, 21 NOVEMBER : डाल्टनगंज-बरवाडीह मुख्य मार्ग पर लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटमु मोड़ के पास हादसा हुआ है. दरअसल मंगलवार की दोपहर एक स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि युवती की स्थिती गंभीर है. युवती को बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
स्कूल बस और बाइक में सीधी टक्कर
जानकारी के अनुसार डाल्टनगंज-बरवाडीह मार्ग के बीच कुटमु कुल्ही नाला के पास डालटनगंज से आ रही बरवाडीह रेलवे के पास स्कूल बस और बाईक की सीधी टक्कर हो गई. इस टक्कर में बरवाडीह के प्रतिष्ठित व्यवसायी शिवनारायण प्रसाद बबलू के भांजा अक्षय कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उसी बाइक पर सवार प्रियंका कुमारी नाम की युवती गंभीर रूप से घायल हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया. वहीं चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है.




