Uncategorized

पलामू: शॉट सर्किट से खाद-बीज भंडार में लगी आग, लाखों के नकद और सामान जलकर खाक

Daltonganj : रंगों का त्योहार होली जहां एक ओर खुशियां लेकर आया और लोगों ने जमकर एक-दूसरे के साथ मिलकर इस पर्व को मनाया. वहीं दूसरी ओर पलामू के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर बाजार के    खाद-बीज व्यवसायी के लिए होली दुखभरी रही, क्योंकि होली की ही रात शॉट सर्किट से व्यवसायी की दुकान सत्येन्द्र खाद-बीज भंडार में आग लग गयी. जिससे व्यवसायी को भारी नुकसान हुआ है. इस अगलगी की क्षति का आंकलन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – रघुवर सरकार ने सीएम के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल के ससुर को बनाया फार्मेसी काउंसिल का अध्यक्ष, वाइफ पहले से हैं कानूनी सलाहकार

स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझायी आग

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे नावा जयपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर में सत्येंद्र खाद-बीज भंडार में आग लग गयी. इसमें करीब डेढ़ लाख रुपये नगद सहित लाखों के सामान जलकर राख हो गये. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है. सूचना मिलने पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन तबतक काफी देर हो गयी थी. लेकिन कुछ ग्रामीणों ने साहस दिखाया और खाद-बीज के कई बोरे दुकान से बाहर निकाले, लेकिन बावजूद इसके बड़ा नुकसान होने से ना रोक पाये.

इसे भी पढ़ें – एनजीटी कोर्ट की टिप्पणीः राजबाला वर्मा ईमानदार नहीं, राम कृपाल कंस्ट्रक्शन को फायदा पहुंचाया, फिर भी सीएम रघुवर दास ने नहीं की कार्रवाई 

नकद के साथ कई सामान जलकर खाक

वहीं भुक्तभोगी उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने इसकी लिखित सूचना नावाजयपुर थाना को दी है. भुक्तभोगी के मुताबिक, हर दिन की तरह वह करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया. खाना खाकर सोने जा ही रहा था कि पड़ोस के दुकान वाले ने आग लगने की सूचना दी. चूंकि घर से दुकान कुछ दूरी पर है. इस वजह से वहां पहुंचने में काफी समय लग गया. खाद-बीज के अलावा दुकान में फोटो कॉपी  सहित अन्य डिटिजल वर्क भी होते थे. होली की छुट्टी रहने की वजह से  बिक्री हुए सामान के सारे रकम दुकान में ही रखा था और आग में वह भी जल गया.

काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था. आग लगने की वजह से एक लैपटॉप, एक फोटो कॉपी मशीन, फोटो प्रिंटर, यूपीएस, मोबाईल फोन, स्टैबिलाइजर, बैटरी चार्जर, इन्वर्टर, खाद-बीज व पंप के अन्य कई सामान जलकर राख हो गये.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button