Uncategorized

पलामू: मेडिकेयर पैथोलॉजी के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज, खून के गोरखधंधे का मामला

Palamu: पलामू में खून का गोरखधंधा करनेवाले मेडिकेयर पैथालॉजी के संचालक आलोक कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने क्लीनिक को सील कर दिया गया है और वहां से मिले खून सहित अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया है. इधर आरोपी आलोक सिंह की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः पलामू : डालटनगंज में नहीं थम रहा खून का अवैध कारोबार, युवा पलामू के राकेश तिवारी के प्रयास से चार यूनिट अवैध ब्लड जब्त

गौरतलब है कि रविवार को न्यूजविंग ने भी जिले में फल-फूल रहे खून के गोरखधंधे के कारोबार को प्रमुखता से उठाया था. किस तरह से पलामू प्रमंडलीय सदर अस्पताल के ठीक सामने यह गोरखधंधा चल रहा था. अस्पताल के आस-पास नशेड़ियों और जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है. ऐसे लोग यहां चार सौ पांच सौ रूपये के लिए अपना खून बेच देते थे और फिर उस खून को जरूरतमंद मरीजों के परिजन चार से पांच हजार रूपये में खरीदते थे. जिले के युवाओं के संगठन ‘युवा पलामू’ की पहल पर इस काले करतूत का भंडाफोड़ हुआ था.

एमओ डा. राजेश ने दर्ज कराया मामला

शहर थाना प्रभारी तरूण कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल के एमओ डा. राजेश कुमार के लिखित आवेदन पर ‘मेडिकेयर’ पैथोलॉजी के संचालक आलोक कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दंडाधिकारी सह सीओ शिवशंकर पांडेय की उपस्थिति में सामानों को जब्त किया गया है. साथ ही आरोपी के खिलाफ शुरु कर दी गई है.

सदर अस्पताल के सामने चलता था गोरखधंधा

fdg

पलामू प्रमंडलीय सदर अस्पताल के ठीक सामने खून के खरीद-फरोख्त का गोरखधंधा चल रहा था. अस्पताल के आस-पास नशेड़ियों और जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है. ऐसे लोग यहां लोग महज चार-पांच सौ रूपये के लिए अपना खून बेच देते थे और फिर उस खून को जरूरतमंद मरीजों के परिजन चार से पांच हजार रूपये में खरीदते थे. लेकिन स्वास्थ्य महकमे के किसी अधिकारी को यह काला कारोबार दिखाई नहीं दे रहा था. या यूं कहे कि उनकी मिलीभगत से खून का काला कारोबार फल-फूल रहा था.

इसे भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री ने की कोल्हान और पलामू प्रमंडल के 6 जिलों की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश

गौरतलब है कि रविवार दोपहर युवाओं के संगठन ‘युवा पलामू’ ने सदर अस्पताल के सामने ‘मेडिकेयर’ पैथोलॉजी सेंटर में खून के अवैध कारोबार का खुलासा किया था. सूचना पर पुलिस और सदर सीओ भी मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने मामले की जांच की तो पैथोलॉजी के फ्रीज से चार यूनिट ब्लड बरामद हुआ था. बाद में सिविल सर्जन के निर्देश पर मामले की जांच सदर अस्पताल के एमओ डा. राजेश कुमार ने दंडाधिकारी सह सीओ की उपस्थिति में पैथोलॉजी सेंटर की जांच की थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button