
Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना अंतर्गत डुमरहाथा गांव में 30 वर्षीय युवक रविंद्र सिंह की तेज धार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई. युवक का शव गांव के ही खेत से बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि घटना सोमवार की देर रात की है. हत्या के पीछे पैसों का लेन-देन सामने आया है.
इसे भी पढ़ें:108 एंबुलेंस सेवा: सरकार का दावा अधूरा, मार्च तक सड़कों पर उतारनी थी 329 एंबुलेंस-अबतक 192 ही हैं उपलब्ध
तीन लोगों पर एफआईआर
हुसैनाबाद के थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने बताया कि इस संबंध में रविन्द्र सिंह की पत्नी के बयान पर गांव के ही मनोज सिंह, कामता सिंह और अयोध्या सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज कर दी गयी है. मृतक की पत्नी का कहना है कि सोमवार रात उनके पति को घर से डुमरहथा विद्यालय के पास आरोपियों द्वारा बुलाया गया और तेज घारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी गयी.
सूचना मिलने पर मंगलवार को हुसैनाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया है. शव को देखने से प्रतीत होता है कि रविन्द्र की हत्या से पहले उसपर हमला किया गया होगा. उसके शरीर पर तेज धारदार हथियार से वार के कई जगह निशान थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




