Uncategorized

पलामू: पूर्व सिविल सर्जन के क्लीनिक में इलाज कराते 25 लाख का इनामी नक्सली बिरसोई गिरफ्तार !

News Wing Palamu, 26 November: पलामू के पूर्व सिविल सर्जन डॉ आरपी सिन्हा की क्लीनिक में इलाज कराते इनामी नक्सली बिरसोई जी उर्फ़ अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसपर करीब 25 लाख का इनाम बताया जा रहा है. मलेरिया और जॉन्डिस से पीड़ित होने पर उसे इलाज के लिए लाया गया था. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे पुलिस हिरासत में इलाज के लिए रांची भेजा गया है.

मलेरिया और जॉन्डिस होने पर इलाज के लिए लाया गया था

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर क्लीनिक में एक नक्सली को भर्ती किये जाने की सूचना मिलते ही जिले के एसपी इंद्रजीत महता बड़ी फोर्स के साथ पहुंचे और नक्सली को हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि नक्सली पिछले कई दिनों से लातेहार-गढ़वा की सीमा स्थित बूढ़ा पहाड़ पर था. यहां रहते हुए उसे मलेरिया और जॉन्डिस हो गया था. काफी बीमार होने पर उसे गुपचुप तरीके से डाल्टनगंज लाया गया और इलाज कराया जा रहा था.

पुलिस कन्फर्म नहीं कि गिरफ्तार व्यक्ति नक्सली है या नहीं

एसपी ने बताया कि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति नक्सली है या आम आदमी. पुलिस संधिग्ध मानकर छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द निष्कर्ष पर पहुंच जायेगी. फिलहाल डॉक्टर और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button