Uncategorized

पलामू : उग्रवाद और जंगल की आड़ में चल रहे दो दर्जन क्रशर ध्वस्त

Ranchi: उग्रवाद और जंगली क्षेत्र के आड़ में अवैध रूप से चल रहे दो दर्जन क्रशरों पर कार्रवाई कर पलामू पुलिस ने उन्हें ध्वस्त कर दिया. छत्तरपुर अनुमंडलीय टॉस्क फोर्स की टीम ने छत्तरपुर पश्चिमी वन क्षेत्र अंतर्गत और हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सरसोंत क्षेत्र में चल रहे करीब दो दर्जन अवैध क्रशरों को शनिवार को ध्वस्त किया.

इसे भी पढ़ेंः 50 हजार घूस नहीं दिया तो 17 माह से वेतन नहीं, मुख्‍यमंत्री जन संवाद केंद्र से मिला पेंशन का ऑफर

संचालकों पर दर्ज की जायेगी प्राथमिकी

छत्तरपुर के एसडीओ और एसडीपीओ राजेश प्रजापति और शंभु कुमार सिंह ने बताया कि सारे क्रशर अवैध रूप से चल रहे थे. सरसोंत का इलाका नक्सल प्रभावित और जंगलों से अच्छादित है. इसी कारण माफिया इस इलाके में बेरोकटोक अपने गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे. कुछ क्रशर तो सुरक्षित वन क्षेत्र में ही चलते पाये गये. करीब 20 क्रशरों को तोड़ दिया गया है. क्रशरों के संचालन में किनकी-किनकी भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है. नाम चिन्हित होने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

इसे भी पढ़ेंः चारा घोटाला मामले में लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा, 5 लाख जुर्माना

दो वर्ष पूर्व भी हुई थी कार्रवाई 

सरसोंत में दो वर्ष पूर्व भी इसी तरह की कार्रवाई की गयी थी. बड़े पैमाने पर अवैध क्रशरों को तोड़ा गया था, लेकिन इस कार्रवाई का कोई असर पत्थर माफिया पर नहीं पड़ा. बिहार की सीमा से सटे और नक्सलवाद के बल पर पुनः माफिया सक्रिय हुए और क्रशरों का संचालन शुरू कर दिया था. क्रशर पर ज्यादातर पत्थर सुरक्षित वन क्षेत्र से लाए जाते थे. जंगली क्षेत्र में क्रशर स्थापित करने का उद्देश्य यही था. सुदूर इलाका होने के कारण टास्क फोर्स की टीम इलाके में पहुंच नहीं पाती थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button