Uncategorized

पलामू : अपराधियों ने घर में घुसकर किया शिक्षक का अपहरण, फोन कर मांगी 20 लाख की फिरौती

Daltonganj : जिले के पांकी थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरूषोतमपुर के शिक्षक रामदयाल उरांव का अपहरण कर लिया गया है. बुधवार की देर शाम अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने शिक्षक को उनके लंबीटांड़ स्थित आवास से अगवा कर लिया और अपने साथ ले गये. अपराधियों ने शिक्षक को मुक्त करने के एवज में 20 लाख रूपया फिरौती मांगी है. जिले के पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत माहथा ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और इसका सत्यापन किया जा रहा है. डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनायी गयी है. अब छापामारी कर शिक्षक को ढूंढ निकाला जायेगा और अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – रांची : जेपीएससी मेंस परीक्षा रद्द होने से छात्र निराश, पूछ रहे कि आखिर कब सुधरेगा सिस्टम

शिक्षक के भाई  ने बतायी आपबीती

शिक्षक के भाई रामसेवक उरांव ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 7 बजे कुछ हथियारबंद लोग घर पर आये और खाना मांगने लगे. इसके बाद उन्हीं अपराधियों ने शिक्षक रामदयाल उरांव की जानकारी ली. बहाना बनाने पर जबरन सभी अपराधी घर के अंदर घुस आये और शिक्षक को ढूढ़ने लगे. करीब आधे घंटे तक अपराधियों ने शिक्षक को घर में तलाशा और मिलते ही उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया और साथ ले गये. हालांकि परिजनों ने अपराधियों का पीछा भी किया , लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं आया. लेकिन रात के करीब करीब दस बजे शिक्षक के मोबाइल से ही उसकी पत्नी के मोबाइल पर अपराधियों का फोन आया और 20 लाख रूपया फिरौती मांगी गयी. फोन पर धमकी दिए जाने से शिक्षक का परिवार सदमे में है. जबकि पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button