Palamu: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने शहर और पाटन थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह का एक गुर्गा भी शामिल है. अपराधियों के पास से हथियार, गोलियां सहित कई सामान बरामद किए गए हैं. पलामू पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.
गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के पंचम उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके पास से 01 पिस्टल, 09 जिन्दा गोली और 10 विभिन्न कंपनियों के मोबाईल बरामद किया है. एसपी इंद्रजीत माहथा ने बुधवार को शहर थाना में पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की अपराधी शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है. इस सूचना पर डीएसपी टू प्रेमनाथ के नेतृत्व में टीम का गठन कर बैरिया चौक के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई.
भागने में सफल रहा अपराधी बिट्टू तिवारी
इस दौरान एक स्कॉर्पियो (जेएच 03 पी 1835) आते दिखी. पुलिस ने जैसे ही उक्त वाहन को रूकने का इशारा किया. उसी दौरान एक अपराधी बारालोटा निवासी बिट्टू तिवारी स्कॉर्पियों धीरे कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तब उसमें पाटन निवासी टनटन उपाध्याय को देसी पिस्टल के साथ मौके से गिरफ्तार किया.
नवंबर में ही जेल से छूटा था टनटन
स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर डैश बोर्ड में पाउच में छिपाकर रखा 07 जिन्दा गोली व 10 मोबाईल बरामद किया गया. टनटन उपाध्याय ने पूछताछ के दौरान बताया कि पह सुजीत सिन्हा गिरोह के लिये काम करता है. टनटन उपाध्याय पूर्व में कई अपराधिक कांडों में जेल जा चुका है. नवंबर माह में ही जेल से छूटा था.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button