Palamu: पलामू जिले में उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. लेस्लीगंज, पांकी और तरहसी में छापामारी कर 100 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है. इसके अलावा भारी मात्रा में जावा महुआ भी बरामद किया गया है. उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सदर सह पांकी अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस, उत्पाद विभाग और होमगार्ड जवानों की टीम ने ओरिया, दारुडीह, कुन्दरी एवं पांकी थाना क्षेत्र के सलगस, तेतराई, सगालीम आदि जगहों में सघन एवं व्यापक उत्पाद छापामारी की गयी. इस दौरान लगभग 500 किलो ग्राम जावा महुवा तथा 100 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया.
अवर निरीक्षक कांग्रेस कुमार ने बताया कि लेस्लीगंज के ओरिया से जुगा भुइयां को गिरफ्तार किया गया, जबकि नंदू राम, सदन राम, उन्नति राम, रमेश राम, मंटू राम, सुखलाल भुइयां, धीरज भुइयां तथा नारद राम, एक अज्ञात सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




